राष्ट्रोक्ति समाचार : श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। घटना में कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताये जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य तेज़ी से जारी है।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने धमाके पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए इस आकस्मिक विस्फोट से जान-माल की हुई क्षति से वह अत्यंत व्यथित हैं। उपराज्यपाल ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
एल-जी सिन्हा ने कहा कि सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने इस हादसे के कारणों की जांच के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
