Sunday, August 9राष्‍ट्रोक्ति
Shadow

विज्ञान एवं तकनीकी

3 परम रुद्र सुपर कंप्यूटर राष्ट्र को समर्पित

3 परम रुद्र सुपर कंप्यूटर राष्ट्र को समर्पित

विज्ञान एवं तकनीकी, होम
Param Rudra Super Computer: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 3 परम रुद्र सुपर कंप्यूटिंग सिस्टम और मौसम एवं जलवायु के लिए एक उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग सिस्टम का उद्घाटन किया। राष्ट्रोक्ति वेब डेस्क : प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन के तहत स्वदेशी रूप से विकसित 130 करोड़ रुपये के तीन परम रुद्र सुपर कंप्यूटर राष्ट्र को समर्पित किए। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने मौसम और जलवायु अनुसंधान के लिए तैयार एक उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग (एचपीसी) प्रणाली का भी उद्घाटन किया। इन सुपरकंप्यूटरों को अग्रणी वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए पुणे, दिल्ली और कोलकाता में लगाया गया है। पुणे में विशाल मीटर रेडियो टेलीस्कोप (जीएमआरटी), फास्ट रेडियो बर्स्ट (एफआरबी) और अन्य खगोलीय घटनाओं का पता लगाने के लिए सुपरकंप्यूटर का इस्तेमाल क...
अग्नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण; चीन और पाक की मुश्किलें बढ़ाने को तैयार

अग्नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण; चीन और पाक की मुश्किलें बढ़ाने को तैयार

विज्ञान एवं तकनीकी
डीआरडीओ ने शुक्रवार को ओडिशा तट के पास चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण किया। राष्‍ट्रोक्ति वेब डेस्‍क : भारत ने शुक्रवार को ओडिशा के चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल प्रक्षेपण करके एयरोस्पेस की दुनिया में धमाका कर दिया। ओडिशा के तट पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से डीआरडीओ ने यह सफल परीक्षण किया। मिसाइल ने अधिकतम सीमा तक जाकर अपने लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाया। अग्नि सीरीज की आधुनिक, घातक, सटीक और मीडियम रेंज की परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल दुश्मन के कई टारगेट को एक साथ तबाह कर सकती है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक भारत के परमाणु कमान प्राधिकरण (एनसीए) के सामरिक बल कमान के अधीन रात को 7.30 बजे किये गए प्रक्षेपण ने सभी परिचालन और तकनीकी मापदंडों को सफलतापूर्वक स्थापित किया। ओडिशा के चां...