Sunday, August 9राष्‍ट्रोक्ति
Shadow

टॉप स्टोरीज

नौगाम पुलिस स्टेशन विस्फोट मामले में एलजी ने जांच के आदेश दिए

टॉप स्टोरीज, होम
राष्‍ट्रोक्ति समाचार : श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। घटना में कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताये जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य तेज़ी से जारी है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने धमाके पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए इस आकस्मिक विस्फोट से जान-माल की हुई क्षति से वह अत्यंत व्यथित हैं। उपराज्यपाल ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। एल-जी सिन्हा ने कहा कि सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने इस हादसे के कारणों की जांच के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।...
कालजयी रचनाकार और उपन्यास सम्राट प्रेमचन्द!

कालजयी रचनाकार और उपन्यास सम्राट प्रेमचन्द!

टॉप स्टोरीज, शिक्षा- भाषा
प्रेमचन्द का पहला लिखा उपन्यास देवस्थान रहस्य जब प्रेमचन्‍द को ब्रिटिश सरकार का कोप भाजन बनना पड़ा प्रेमचन्द का साहित्यिक जीवन उनके साहित्य में है कथा साहित्य का सम्राट और उपन्यास सम्राट जैसे अलंकरण से पुकारे गए प्रेमचन्द
11 जुलाई, 2025: पढ़िए देश-दुनिया की प्रमुख खबरें

11 जुलाई, 2025: पढ़िए देश-दुनिया की प्रमुख खबरें

टॉप स्टोरीज
राष्ट्रोक्ति वेब डेस्क US: ईरान के हमले में कतर स्थित अमेरिकी एयरबेस का संचार केंद्र तबाह, सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा बीते महीने ईरान के हमले में कतर स्थित अमेरिका के एयरबेस पर जियोडेसिक गुंबद को नुकसान पहुंचा। इस जियोडेसिक गुंबद का इस्तेमाल अमेरिकी वायुसेना द्वारा सुरक्षित संचार के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। सैटेलाइट तस्वीरों से यह खुलासा हुआ है। हालांकि अमेरिका या कतर की सरकार ने इसे लेकर कोई बयान नहीं दिया है। अमेरिका ने बीते महीने बंकर बस्टर बमों से ईरान के तीन परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया था। इसके जवाब में ईरान ने कतर स्थित अमेरिकी वायुसेना के ठिकाने पर हमला किया था। हालांकि उसके बाद दोनों देशों में शांति समझौता हो गया था। SC: कार्टूनिस्ट की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट; RSS और PM पर बनाए थे विवादित कार्टून  आरएसएस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद...
10 जुलाई, 2025: पढ़िए देश-दुनिया की प्रमुख खबरें

10 जुलाई, 2025: पढ़िए देश-दुनिया की प्रमुख खबरें

टॉप स्टोरीज
राष्ट्रोक्ति वेब डेस्क बिहार वोटर लिस्ट पर सुप्रीम आदेश : आधार-राशन कार्ड जोड़ने पर विचार करें बिहार में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। लंबी बहस के बाद सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश दिए कि वह पुनरीक्षण के लिए जरूरी दस्तावेजों में आधार कार्ड, राशन कार्ड और वोटर कार्ड को शामिल करने पर विचार करे। साथ ही तीन मुद्दों पर जवाब दाखिल करे। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को नोटिस जारी करते हुए सुनवाई की अगली तारीख 28 जुलाई तय की है। Yemen: यमन में भारतीय नर्स निमिषा को बचाने की आखिरी कोशिश! SC सुनवाई के लिए तैयार यमन में मौत की सजा पाई भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को बचाने की संभवतः आखिरी कोशिश शुरू हो गई है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने निमिषा प्रिया को बचाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने की मंजूरी दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने ...
JULY 09, 2025: पढि़ए देश-दुनिया की प्रमुख खबरें, बस एक क्लिक में

JULY 09, 2025: पढि़ए देश-दुनिया की प्रमुख खबरें, बस एक क्लिक में

टॉप स्टोरीज
राष्ट्रोक्ति वेब डेस्क बिहार में सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35% आरक्षण महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण नीति परिवर्तन करते हुए, नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार ने सरकारी नौकरियों में बिहार की मूल निवासी महिलाओं के लिए 35% आरक्षण देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय 8 जुलाई 2025 को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया। इस फैसले का उद्देश्य महिलाओं की सरकारी सेवाओं में भागीदारी बढ़ाना और उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक रूप से अधिक सशक्त बनाना है।  अंतरराष्ट्रीय अंपायर बिस्मिल्लाह जान शिनवारी का 41 वर्ष की आयु में निधन अफगानिस्तान के प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अंपायर बिस्मिल्लाह जान शिनवारी का 41 वर्ष की आयु में अल्पकालिक बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके असमय निधन से क्रिकेट जगत, विशेष रूप से अफगानिस्तान के उभ...
JULY 07, 2025 : पढि़ए देश-दुनिया की प्रमुख खबरें, बस एक क्लिक में

JULY 07, 2025 : पढि़ए देश-दुनिया की प्रमुख खबरें, बस एक क्लिक में

टॉप स्टोरीज
1. Brics ने रियो शिखर सम्मेलन में पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की ब्रिक्स देशों ने तीखी आलोचना की और इसे मानवता के विरुद्ध अपराध करार दिया। सदस्य देशों ने भारत की आतंकवाद के प्रति “शून्य सहिष्णुता” की नीति का समर्थन करते हुए रियो घोषणा पत्र में स्पष्ट किया कि सीमापार आतंकवाद, आतंकी वित्तपोषण और आतंकियों के सुरक्षित पनाहगाहों के विरुद्ध वैश्विक स्तर पर एकजुट विरोध आवश्यक है, जिसमें कोई दोहरा मापदंड न अपनाया जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मेलन में सभी देशों का समर्थन के लिए आभार जताया और आतंकवाद के खिलाफ ठोस वैश्विक कार्रवाई की आवश्यकता पर बल दिया। 2. 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में PM मोदी ने वैश्विक संस्थानों में सुधार की मांग दोहराई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6–7 जुलाई 2025 को ब्राज़ील के रियो डी जेनेरि...
05 July 2025-News Capsule: देश-दुनिया की खबरों से रखे आपको अपडेट

05 July 2025-News Capsule: देश-दुनिया की खबरों से रखे आपको अपडेट

टॉप स्टोरीज
1. भारत और त्रिनिदाद एवं टोबैगो ने 6 समझौतों पर किए हस्ताक्षर 4 जुलाई 2025 को पोर्ट ऑफ स्पेन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान भारत और त्रिनिदाद एवं टोबैगो के बीच छह महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। ये समझौते बुनियादी ढांचा, चिकित्सा, संस्कृति और खेल जैसे क्षेत्रों में साझेदारी को मजबूत करेंगे। 2. अनंत टेक भारत की पहली निजी सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करेगा हैदराबाद की कंपनी अनंत टेक्नोलॉजीज़ को भारत की पहली निजी सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवा शुरू करने की मंजूरी मिल गई है। यह परियोजना IN-SPACe द्वारा स्वीकृत है और 2028 तक शुरू होने की उम्मीद है। 3. सरकार ने प्रमुख राजमार्ग ढाँचों पर टोल टैक्स में 50% तक की कटौती की सड़क परिवहन मंत्रालय ने एक नया नियम लागू किया है, जिसके तहत सुरंगों, पुलों और एलिवेटेड सड़कों जैसे ढाँचों पर टोल शुल्क 50% तक घटाया जाएगा। ...
04 July 2025-News Capsule: देश-दुनिया की खबरों से रखे आपको अपडेट

04 July 2025-News Capsule: देश-दुनिया की खबरों से रखे आपको अपडेट

टॉप स्टोरीज
राष्ट्रोक्ति वेब डेस्क : यूएनएससी की अध्यक्षता पाकिस्तान को, रोटेशन के तहत मिली जिम्मेदारीपाकिस्तान जुलाई माह के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) का अध्यक्ष बन गया है। यह पद उसे किसी चुनाव के जरिए नहीं, बल्कि नियमित रोटेशन प्रणाली के तहत मिला है। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि असीम इफ्तिखार अहमद पूरे महीने परिषद की अध्यक्षता करेंगे। पाकिस्तान जनवरी 2025 में UNSC का अस्थायी सदस्य बना था। खो-खो महासंघ में नई नेतृत्व टीम का गठन, खेल को मिलेगा नया आयामभारतीय खो-खो महासंघ ने खेल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए एक नई नेतृत्व टीम की घोषणा की है। इसमें विभिन्न राज्यों से अनुभवी सदस्य शामिल हैं। आठ उपाध्यक्षों की यह टीम खेल की पहुंच और निष्पक्ष विकास सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। तालिबान सरकार को मान्यता देने वाला पहला देश...
03 July 2025 : करेंट अफेयर्स

03 July 2025 : करेंट अफेयर्स

टॉप स्टोरीज
राष्ट्रोक्ति वेब डेस्क : Currant Affairs प्रधानमंत्री मोदी घाना के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानितप्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को घाना के सर्वोच्च नागरिक सम्मान "The Officer of the Order of the Star of Ghana” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की वैश्विक नेतृत्व क्षमता, दक्षिण-दक्षिण सहयोग के प्रति प्रतिबद्धता और भारत-घाना द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में उनकी भूमिका के लिए प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने यह सम्मान भारत के युवाओं, इसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और दोनों देशों के साझा लोकतांत्रिक मूल्यों को समर्पित किया। ESIC ने SPREE 2025 अभियान किया शुरूसामाजिक सुरक्षा कवरेज को विस्तार देने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए, कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने SPREE 2025 – Scheme for Promotion of Reg...
महाराष्ट्र में हिंदी विरोध का सच

महाराष्ट्र में हिंदी विरोध का सच

टॉप स्टोरीज, राजनीति
बीते दिनों विपक्षी दलों के विरोध के बाद महाराष्ट्र सरकार ने कक्षा 1 से 5 तक मराठी और अंग्रेजी के साथ हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में अनिवार्य रूप से पढ़ाने का आदेश वापस ले लिया। विरोधी दल त्रिभाषा योजना को “हिंदी थोपने की कोशिश”, “मराठी अस्मिता-पहचान पर हमला” और “मराठी भाषा-संस्कृति को कमजोर करने” का आरोप लगा रहे है। यह स्थिति तब है, जब महाराष्ट्र के स्कूलों में पहली से दसवीं कक्षा तक अंग्रेजी पढ़ना अनिवार्य है। क्या कारण है कि हिंदी की भांति, अंग्रेजी पढ़ना मराठी संस्कृति और पहचान पर कुठाराघात नहीं करता है? आखिर इस दोहरे मापदंड का राज क्या है? राष्ट्रोक्ति वेब डेस्क : यह एक विचित्र पहेली है कि हिंदी पढ़ने से स्वयं की पहचान खतरे में पड़ जाती है, लेकिन अंग्रेजी का अध्ययन करते समय ऐसी कोई चिंता नहीं सताती। महाराष्ट्र का हालिया घटनाक्रम इसकी एक बानगी है। बीते दिनों विपक्षी दलों के विरोध के ...