02 July 2025 : करेंट अफेयर्स
राष्ट्रोक्ति वेब डेस्क : Currant Affairs
राष्ट्रीय खेल नीति 2025 को मंजूरीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने राष्ट्रीय खेल नीति 2025 को स्वीकृति दी। यह नीति 2001 की पुरानी नीति का स्थान लेगी और भारत को वैश्विक खेल महाशक्ति के रूप में स्थापित करने का रोडमैप प्रस्तुत करेगी। इसका लक्ष्य 2036 ओलंपिक सहित अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत के प्रदर्शन को उत्कृष्ट बनाना है।
ELI योजना से 3.5 करोड़ नौकरियों का लक्ष्य₹2 लाख करोड़ के रोजगार और कौशल पैकेज के अंतर्गत, रोज़गार-आधारित प्रोत्साहन योजना (ELI) को मंजूरी मिली है। इसका उद्देश्य दो वर्षों में 3.5 करोड़ औपचारिक नौकरियों का सृजन करना है, विशेषकर मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र पर फोकस के साथ।
भारत ने पहली ASEAN–भारत क्रूज़ वार्ता की मेजबानी की1 जुलाई को चेन्नई में आयोजित पहले ASEAN–भारत क्रूज़ संवाद में 10 आसियान देशों और तिमोर लेस...







