हिन्दी दिवस पर राष्ट्रोक्ति, अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन व हिम उत्तरायणी द्वारा संगोष्ठी का आयोजन
विशिष्ट हिन्दी सेवा और शिक्षक सम्मान से कई शिक्षाविद् सम्मानित
राष्ट्रोक्ति वेब डेस्क : दक्षिण दिल्ली के कैलाशपुरी, पालम स्थित सामुदायिक भवन में हिन्दी दिवस के अवसर पर राष्ट्रोक्ति वेब पोर्टल, अन्तर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन और हिम उत्तरायणी पत्रिका द्वारा एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विषय प्रवर्तन करते हुए हिम उत्तरायणी पत्रिका की संपादक और दिल्ली विश्वविद्यालय में संस्कृत की प्राध्यापिका प्रो. सुषमा चौधरी ने कहा कि हिन्दी भारत की समृद्ध संस्कृति, समुन्नत परंपरा और निरंतर गतिमान समाज की सशक्त अभिव्यक्ति है। हिन्दी हमारे इतिहास और विजय गाथा का मुखर स्वर है, यह हिन्दी अब सात समंदर पार तक व्याप्त वैश्विक हिन्दी की भूमिका में है।
समारोह के वरेण्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार और नागरी लिपि परिषद के महासचिव डॉ. हरि सिंह पाल ने कहा कि हमारी स्वतंत्रता, एकता और सांस्कृतिक पहचान को ...









