Saturday, August 8राष्‍ट्रोक्ति
Shadow

पर्यावरण

राष्ट्रीय गोष्ठी में गूंजा हिमालय की सुरक्षा का मुद्दा, केंद्र सरकार से ठोस नीति की दरकार

राष्ट्रीय गोष्ठी में गूंजा हिमालय की सुरक्षा का मुद्दा, केंद्र सरकार से ठोस नीति की दरकार

पर्यावरण
नई दिल्‍ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्‍लब स्थित डिप्टी स्पीकर हॉल में पर्वतीय लोकविकास समिति, हिमालयन रिसोर्सेस एन्हांस सोसाइटी, नई पहल नई सोच और उत्तराखंड उत्थान प्रयोगशाला द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित हिमालयी आपदा पर केंद्रित राष्ट्रीय गोष्ठी का आयोजन किया गया। पर्वतीय लोकविकास समिति ने केंद्र सरकार से हिमालय की सुरक्षा और सतत विकास हेतु ठोस नीति बनाने का आग्रह किया है। हिमालय पर्वत के पहाड़ अभी शैशव अवस्था में हैं, यदि इन संवेदनशील चोटियों का विदोहन इसी तरह से होगा, नदियों और गदेरों के प्राकृतिक मार्गों में अतिक्रमण के साथ निर्माण कार्य नहीं रुकेंगे और नववलित पर्वतों पर जेसीबी चलाकर राजमार्ग बनाए जाएंगे तो फिर इस मानवजनित आपदा का प्रकृति को दोष देना ठीक नहीं है, ये आपदाएं नहीं रुकेंगी। ये विचार नई दिल्‍ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्‍लब स्थित डिप्टी स्पीकर हॉल में पर्वतीय लोकविकास समिति, हिमालयन...
उपेक्षित भिलंगना घाटी के खतलिंग जैसे पावन सिद्धपीठ और दुर्गम स्थल को पांचवें धाम के रूप में मिले मान्यता

उपेक्षित भिलंगना घाटी के खतलिंग जैसे पावन सिद्धपीठ और दुर्गम स्थल को पांचवें धाम के रूप में मिले मान्यता

पर्यावरण, विविध, होम
इंद्रमणि बडोनी को समर्पित 40वाँ ऐतिहासिक खतलिंग हिमालय जागरण महोत्सव सम्पन्न देवभूमि उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले की भिलंगना घाटी में पहाड़ के गांधी हिमालय गौरव इंद्रमणि बडोनी जी द्वारा प्रवर्तित ऐतिहासिक खतलिंग महायात्रा इस वर्ष 14 सितम्बर से 18 सितम्बर 2024 को भगवती जगदंबा और सोमेश्वर देवता की डोलियों के साथ खतलिंग महादेव दर्शन यात्रा समिति के नेतृत्व में संपन्न हुई। राष्‍ट्रोक्ति वेब डेस्‍क : भिलंगना घाटी अध्यात्म के साथ प्राकृतिक सौंदर्य से युक्त है और विराट व्यक्तित्व स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी जी की कर्मभूमि है। खतलिंग जैसे पावन सिद्धपीठ और इस उपेक्षित घाटी के दुर्गम स्थल को पांचवें धाम के रूप में मान्यता भी मिलनी चाहिए और यहां के ठोस विकास के लिए विशेष प्रयास होने चाहिए। यह विचार श्री नवजीवन आश्रम इंटर कॉलेज घुत्तू में 40 वां ऐतिहासिक खतलिंग हिमालय जागरण महोत्सव के अवसर पर मु...
कूनो नेशनल पार्क में चीता परियोजना के 2 साल पूरे, और चीते लाए जाएंगे

कूनो नेशनल पार्क में चीता परियोजना के 2 साल पूरे, और चीते लाए जाएंगे

पर्यावरण
राष्‍ट्रोक्ति वेब डेस्‍क : मध्य प्रदेश में श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में चीता परियोजना (Project Cheetah) को शुरू हुए आज (मंगलवार) 2 साल पूरे हो गए। देश की धरती पर विलुप्त हो चुके चीतों को एक बार फिर से बसाने की शुरुआत 17 सितंबर, 2022 की गई थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने जन्मदिन के मौके पर नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को नेशनल पार्क में छोड़ा था। केंद्रीय मंत्री पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज एक वीडियो जारी की है। केंद्रीय मंत्री ने आने वाले दिनों में और चीता लाने की बात कही है। 70 वर्षों के बाद भारत में चीतों को फिर से लाने की एक ऐतिहासिक यात्रा केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो जारी करते हुए कहा कि दो साल पहले हमने लगभग 70 वर्षों के बाद भारत में चीतों को फिर से लाने के लिए एक ऐतिहासिक यात्रा शुरू की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प...