
विदेश : कनाडा के बाद क्रोएशिया पहुंचे पीएम मोदी, करेंगे द्विपक्षीय बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों के दौरे हैं। पीएम मोदी कनाडा की अपनी यात्रा के समापन के बाद तीन देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में क्रोएशिया के ज़ाग्रेब पहुंचे हैं। जहां उन्होंने 51वें जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लिया था। प्रधानमंत्री प्लेंकोविच के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। यहां वे राष्ट्रपति जोरान मिलनोविच से भी मिलेंगे। यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली क्रोएशिया होगी।
Israel-Iran Conflict: ‘इस्राइल ने हमला कर बड़ी गलती की’, खामनेई की चेतावनी
इस्राइल की तरफ से हमले और अमेरिकी चेतावनी के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने साफ संदेश दिया है कि ईरान आत्मसमर्पण नहीं करेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा- इस्राइल ने हमला करके बड़ी गलती की है, उसे उसके अपराध की सजा मिलेगी। खामनेई के बयानों से साफ है कि ईरान अब न तो दबाव में झुकने को तैयार है, न ही सैन्य कार्यवाही को बर्दाश्त करेगा।
राज ठाकरे बोले – हिंदी थोपने की क्या जरूरत
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने राज्य के स्कूलों में हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में अनिवार्य बनाने पर बुधवार को सवाल किया कि छात्रों पर हिंदी “थोपने” की क्या जरूरत थी? उन्होंने महाराष्ट्र के स्कूलों से सरकार के “जानबूझकर भाषाई विभाजन पैदा करने के छिपे हुए एजेंडे” को विफल करने की अपील की। ठाकरे ने कहा कि हिंदी कुछ उत्तरी राज्यों की राजभाषा है और इसे महाराष्ट्र पर थोपना गलत है, जहां मराठी का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है।
‘अब आतंकवाद को प्रॉक्सी वॉर नहीं, युद्ध की तरह देखता है भारत‘, ट्रंप को PM मोदी की दो टूक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ 35 मिनट तक फोन पर बात की। इस दौरान पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों के खिलाफ भारत की ओर से शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी दी और साफ किया कि आतंकवाद का समर्थन करने वाले देशों को इसके परिणाम भुगतने होंगे। इस दौरान पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारत अब आतंकवाद को प्रॉक्सी वॉर की तरह नहीं देखेगा, वह से युद्ध कार्रवाई की तरह देखता है।
FASTag: फास्टैग को लेकर बड़ा एलान; ₹3000 का वार्षिक पास लाएगी सरकार
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार 15 अगस्त से निजी वाहनों के लिए 3,000 रुपये का फास्टैग आधारित वार्षिक पास शुरू करेगी। पास विशेष रूप से गैर-वाणिज्यिक निजी वाहनों के लिए तैयार किया गया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कहा कि वार्षिक पास पूरे देश में राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्बाध और लागत प्रभावी यात्रा प्रदान करने में मदद करेगा।
अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी
अमरनाथ यात्रा 2025 की तैयारियों पर उधमपुर की उपायुक्त सलोनी राय कहती हैं, “अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी। यह उधमपुर जिले से भी होकर गुजरती है। हमने 6000-6500 लोगों के ठहरने की व्यवस्था कर ली है। हमने उनकी अन्य ज़रूरतों जैसे पीने के पानी और शौचालय की सुविधा की भी व्यवस्था कर ली है। हमारे पास 71 शौचालय और करीब 40 स्नानघर हैं। हम हाईवे के किनारे शौचालय भी बना रहे हैं।”
सिर्फ नाम के लिए जाति जनगणना नहीं होनी चाहिए- मणिकम टैगोर
जाति जनगणना अधिसूचना पर कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा, “सरकार द्वारा जनगणना की घोषणा की गई है, जो 2021 में होनी थी, लेकिन कोविड महामारी के कारण इसमें देरी हुई। चूंकि विपक्ष के नेता राहुल गांधी लंबे समय से संसद में जाति जनगणना का मुद्दा उठाते रहे हैं, इसलिए सरकार ने कैबिनेट बैठक के बाद जाति जनगणना की घोषणा की, लेकिन इसके लिए कोई पैसा आवंटित नहीं किया गया है। सिर्फ नाम के लिए जाति जनगणना नहीं होनी चाहिए, तेलंगाना मॉडल के आधार पर जाति जनगणना होनी चाहिए।”
