
(ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत का पहला बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन सफल)
राष्ट्रोक्ति वेब डेस्क
ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव के बीच भारत सरकार ने तेहरान से भारतीय छात्रों को निकालने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। भारत का पहला रेस्क्यू ऑपरेशन सफल रहा और उर्मिया मेडिकल विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले 110 भारतीय छात्रों को ईरान से सुरक्षित बाहर निकाला गया। ये सभी छात्र आर्मेनिया सीमा के रास्ते ईरान से बाहर लाए गए हैं और बुधवार को इन्हें विमान से दिल्ली लाया जाएगा। इन छात्रों में अधिकांश जम्मू-कश्मीर के निवासी हैं। भारत की ओर से यह युद्ध के बीच अब तक की सबसे बड़ी निकासी मानी जा रही है।
विदेश मंत्रालय का बयान
भारतीय विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान जारी करते हुए कहा, “सुरक्षा कारणों के चलते तेहरान में भारतीय दूतावास द्वारा की गई विशेष व्यवस्था के तहत भारतीय छात्रों को शहर से बाहर ले जाया गया है। कुछ भारतीय नागरिकों को आर्मेनिया की सीमा के माध्यम से ईरान छोड़ने में मदद की गई है। दूतावास लगातार समुदाय के संपर्क में है और सभी संभव सहायता प्रदान की जा रही है। आगे भी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक परामर्श जारी किए जा सकते हैं।”
दूतावास की एडवाइजरी
इससे पहले भारतीय दूतावास ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा कर ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के लोगों (PIO) से अपील की थी कि वे अपने संसाधनों से तेहरान से बाहर निकलने का प्रयास करें। दूतावास ने कहा था, “सभी भारतीय नागरिकों और PIO को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्वयं के संसाधनों का उपयोग कर सुरक्षित स्थानों की ओर प्रस्थान करें।”
गौरतलब है कि तेहरान में इन दिनों हालात बेहद तनावपूर्ण हैं और बमबारी की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। भारत सरकार हालात पर करीबी नजर बनाए हुए है और निकासी के अन्य प्रयास भी जारी हैं।
वहीं विदेश मंत्रालय ने इजरायल के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है-
