तेहरान से रेस्क्यू : 110 भारतीय छात्र आर्मेनिया के रास्ते लौटेंगे दिल्ली
(ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत का पहला बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन सफल)
राष्ट्रोक्ति वेब डेस्क
ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव के बीच भारत सरकार ने तेहरान से भारतीय छात्रों को निकालने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। भारत का पहला रेस्क्यू ऑपरेशन सफल रहा और उर्मिया मेडिकल विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले 110 भारतीय छात्रों को ईरान से सुरक्षित बाहर निकाला गया। ये सभी छात्र आर्मेनिया सीमा के रास्ते ईरान से बाहर लाए गए हैं और बुधवार को इन्हें विमान से दिल्ली लाया जाएगा। इन छात्रों में अधिकांश जम्मू-कश्मीर के निवासी हैं। भारत की ओर से यह युद्ध के बीच अब तक की सबसे बड़ी निकासी मानी जा रही है।
विदेश मंत्रालय का बयान
भारतीय विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान जारी करते हुए कहा, “सुरक्षा कारणों के चलते तेहरान में भारतीय दूतावास द्वारा की गई विशेष व्यवस्था के तहत भारतीय छात्रों को शहर से बाहर ले ...
