सदा के लिए मौन हो गई लोक गायिका शारदा सिन्हा की मधुर आवाज …
राष्ट्रोक्ति वेब डेस्क
छठ गीतों के साथ मधुर प्रस्तुति देने वाली प्रसिद्ध मैथली भोजपुरी गायिका शारदा सिन्हा के मधुर स्वर अब सदा के लिए शांत हो गए। 72 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनका निधन मैथली और भोजपुरी संगीत क्षेत्र में अपूर्णीय क्षति है।
जानिए कौन थी शारदा सिन्हा!
भारतीय लोक संगीत मैथिली और भोजपुरी को बुलंदियों तक पहुचाने वाली प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा का जन्म 1 अक्टूबर 1952 में बिहार के सुपौल जनपद के हुलास ग़ांव में हुआ था। शारदा सिन्हा ने मिथिला विश्वविद्यालय से संगीत की पढ़ाई की और इसके पश्चात् मगध महिला कॉलेज, प्रयाग से उन्होंने संगीत का प्रशिक्षण लिया। मैथली गायिकी से शुरुआत करने के बाद जल्द ही उनकी आवाज का जादू भोजपुरी, मगही और हिंदी भाषी क्षेत्रों तक फैल गया।
छठ के गीतों से मिली प्रसिद्धि
शारदा सिन्हा की छठ पूजा उत्सव के दौ...
