राष्ट्रीय गोष्ठी में गूंजा हिमालय की सुरक्षा का मुद्दा, केंद्र सरकार से ठोस नीति की दरकार
नई दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब स्थित डिप्टी स्पीकर हॉल में पर्वतीय लोकविकास समिति, हिमालयन रिसोर्सेस एन्हांस सोसाइटी, नई पहल नई सोच और उत्तराखंड उत्थान प्रयोगशाला द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित हिमालयी आपदा पर केंद्रित राष्ट्रीय गोष्ठी का आयोजन किया गया। पर्वतीय लोकविकास समिति ने केंद्र सरकार से हिमालय की सुरक्षा और सतत विकास हेतु ठोस नीति बनाने का आग्रह किया है।
हिमालय पर्वत के पहाड़ अभी शैशव अवस्था में हैं, यदि इन संवेदनशील चोटियों का विदोहन इसी तरह से होगा, नदियों और गदेरों के प्राकृतिक मार्गों में अतिक्रमण के साथ निर्माण कार्य नहीं रुकेंगे और नववलित पर्वतों पर जेसीबी चलाकर राजमार्ग बनाए जाएंगे तो फिर इस मानवजनित आपदा का प्रकृति को दोष देना ठीक नहीं है, ये आपदाएं नहीं रुकेंगी।
ये विचार नई दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब स्थित डिप्टी स्पीकर हॉल में पर्वतीय लोकविकास समिति, हिमालयन...


