Monday, August 10राष्‍ट्रोक्ति
Shadow

Tag: प्रयागराज

समता, समरसता का संदेश देने के साथ ही भेदभाव को दूर करने का संकल्प लें – डॉ. कृष्णगोपाल जी

समता, समरसता का संदेश देने के साथ ही भेदभाव को दूर करने का संकल्प लें – डॉ. कृष्णगोपाल जी

विविध
संत, संघ व समाज मिलकर दुनिया का नेतृत्व करने वाला भारत बनाएंगे महाकुम्भ नगर, 21 जनवरी।महाकुम्भ मेला क्षेत्र के सेक्टर 17 में अखिल भारतीय संत समागम का आयोजन किया गया। संत समागम में देशभर के विभिन्न मत-पंथ व सम्प्रदायों के संतों ने दो दिनों तक सामाजिक समरसता विषय पर मंथन किया। मंच पर संत, संघ, सरकार के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में न हिन्दू पतितो भवेत का उद्घोष किया गया। मंच पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल जी, अखिल भारतीय सम्पर्क प्रमुख रामलाल जी, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के अलावा प्रमुख संत मंचासीन रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल जी ने संत समागम में कहा कि महाकुम्भ सारे विश्व को अध्यात्म का संदेश देगा। विश्व के लिए यह आदर्श कुम्भ है। इस समय पूरा हिन्दुस्तान महाकुम्भ क्षेत्र में स्थित है। प्रयाग की पावन धरती सम्पूर्...