Monday, August 10राष्‍ट्रोक्ति
Shadow

Tag: महाराष्‍ट्र

महाराष्ट्र में हिंदी विरोध का सच

महाराष्ट्र में हिंदी विरोध का सच

टॉप स्टोरीज, राजनीति
बीते दिनों विपक्षी दलों के विरोध के बाद महाराष्ट्र सरकार ने कक्षा 1 से 5 तक मराठी और अंग्रेजी के साथ हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में अनिवार्य रूप से पढ़ाने का आदेश वापस ले लिया। विरोधी दल त्रिभाषा योजना को “हिंदी थोपने की कोशिश”, “मराठी अस्मिता-पहचान पर हमला” और “मराठी भाषा-संस्कृति को कमजोर करने” का आरोप लगा रहे है। यह स्थिति तब है, जब महाराष्ट्र के स्कूलों में पहली से दसवीं कक्षा तक अंग्रेजी पढ़ना अनिवार्य है। क्या कारण है कि हिंदी की भांति, अंग्रेजी पढ़ना मराठी संस्कृति और पहचान पर कुठाराघात नहीं करता है? आखिर इस दोहरे मापदंड का राज क्या है? राष्ट्रोक्ति वेब डेस्क : यह एक विचित्र पहेली है कि हिंदी पढ़ने से स्वयं की पहचान खतरे में पड़ जाती है, लेकिन अंग्रेजी का अध्ययन करते समय ऐसी कोई चिंता नहीं सताती। महाराष्ट्र का हालिया घटनाक्रम इसकी एक बानगी है। बीते दिनों विपक्षी दलों के विरोध के ...