हिंसा से त्रस्त दुनिया में हमें शांति का प्रयास करना चाहिए : राष्ट्रपति
बस्तर के नक्सली हिंसा पीड़ितों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात
राष्ट्रोक्ति वेब डेस्क : छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र से नक्सली हिंसा के कई पीड़ितों ने आज शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। राष्ट्रपति ने पीड़ितों से मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा करते हुए स्वयं यह जानकारी दी।
राष्ट्रपति ने कहा कि कोई भी उद्देश्य हिंसा के रास्ते पर चलने को उचित नहीं ठहरा सकता, क्योंकि यह समाज के लिए बहुत महंगा साबित होता है।
वामपंथी उग्रवादियों को हिंसा का त्याग करना चाहिए
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि वामपंथी उग्रवादियों को हिंसा का त्याग करना चाहिए, मुख्यधारा में शामिल होना चाहिए और वे जो भी समस्याएं उजागर करना चाहते हैं, उन्हें हल करने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे। यही लोकतंत्र का रास्ता है और यही रास्ता महात्मा गांधी न...
