Monday, August 10राष्‍ट्रोक्ति
Shadow

Tag: संस्कार भारती

प्रयागराज महाकुम्भ : संस्कार भारती ने ‘राष्ट्र रत्ना’ शोभायात्रा के माध्यम से वीरांगनाओं का किया स्मरण

प्रयागराज महाकुम्भ : संस्कार भारती ने ‘राष्ट्र रत्ना’ शोभायात्रा के माध्यम से वीरांगनाओं का किया स्मरण

धर्म-संस्‍कृति
प्रयागराज। हम भारतवासी अपने स्वाधीनता की शताब्दी वर्ष की ओर अग्रसर हैं। देश के नव निर्माण में योगदान देने वाली आदर्श मातृ शक्ति और वीरांगनाओं की अनगिनत गाथाएं अनुकरणीय हैं। उन वीरांगनाओं के उत्सर्ग और समर्पण को स्मरण करने हेतु संस्कार भारती की ओर से प्रयागराज महाकुम्भ 2025 के दौरान ‘राष्ट्र रत्ना’ शोभायात्रा का आयोजन किया गया।22 जनवरी, 2025 को यह शोभा यात्रा सेक्टर 10 स्थित संस्कार भारती शिविर-महेश्वर से गंगा जी के तट तक संपन्न हुई। शोभायात्रा में भारत के राष्ट्रीय, समाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक व आध्यात्मिक क्षेत्रों में अपने शौर्य का, मेधा का और जीवट का प्रदर्शन करने वाली नारी शक्ति को पुनर्जागरण का संदेश देने वाली योगदात्रियां, जैसे-रानी दुर्गावती, लोकमाता अहिल्याबाई होलकर, सावित्री बाई फुले, रानी चेनम्मा आदि को स्मरण महत्वपूर्ण है। हमारा देश मीराबाई की 525वीं जयंती मना रहा है। चं...