सामूहिक प्रयास से ही हमारी समृद्ध परंपराएं दुनिया तक पहुंचेंगी : डॉ. धन सिंह रावत
‘अपनी धरोहर न्यास’ और हिमालय जनकल्याण समिति द्वारा हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित एक्टिविटी सेंटर में धरोहर संवाद -2025 का दो दिवसीय (22-23 जून) ऐतिहासिक आयोजन सम्पन्न।
राष्ट्रोक्ति वेब डेस्क
अपनी धरोहर न्यास और हिमालय जनकल्याण समिति द्वारा उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में स्थित एक्टिविटी सेंटर में आयोजित धरोहर संवाद-2025 में ऐतिहासिक और दीर्घकालिक विमर्श के विषयों पर मंथन हुआ जो भविष्य के लिए सार्थक,उपयोगी और लाभप्रद सिद्ध होंगे। द्विदिवसीय धरोहर संवाद समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के उच्च शिक्षा,सहकारिता एवं कृषि मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया।विभिन्न सत्रों में संस्कृतिवेत्ता, इतिहासकार और गढ़वाल विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. दा...
