कूनो नेशनल पार्क में चीता परियोजना के 2 साल पूरे, और चीते लाए जाएंगे
राष्ट्रोक्ति वेब डेस्क : मध्य प्रदेश में श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में चीता परियोजना (Project Cheetah) को शुरू हुए आज (मंगलवार) 2 साल पूरे हो गए। देश की धरती पर विलुप्त हो चुके चीतों को एक बार फिर से बसाने की शुरुआत 17 सितंबर, 2022 की गई थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने जन्मदिन के मौके पर नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को नेशनल पार्क में छोड़ा था। केंद्रीय मंत्री पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज एक वीडियो जारी की है। केंद्रीय मंत्री ने आने वाले दिनों में और चीता लाने की बात कही है।
70 वर्षों के बाद भारत में चीतों को फिर से लाने की एक ऐतिहासिक यात्रा
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो जारी करते हुए कहा कि दो साल पहले हमने लगभग 70 वर्षों के बाद भारत में चीतों को फिर से लाने के लिए एक ऐतिहासिक यात्रा शुरू की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प...
