LAC पर चीन के साथ डिसइंगेजमेंट का मुद्दा 75 प्रतिशत हुआ’हल : विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर
India-China Border Issue : चीन और भारत के बीच मौजूदा स्थिति कैसी है और कितने फीसदी समस्याओं का हल हो चुका है? इस सवाल का जवाब गुरुवार (12 सितंबर, 2024) को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिया।
विदेश मंत्री ने गुरुवार को जिनेवा सेंटर फॉर सिक्योरिटी पॉलिसी में राजदूत जीन-डेविड लेविटे के साथ अपनी बातचीत के दौरान कहा, “अतीत में हमारे बीच ईजी रिलेशन नहीं रहे। 2020 में जो हुआ वह कई समझौतों का उल्लंघन था, चीन ने बड़ी संख्या में सैनिकों को वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भेज दिया। हमने जवाब में अपने सैनिकों को आगे बढ़ा दिया। चीन के साथ सीमा वार्ता में कुछ प्रगति हुई है। डिसएंगेजमेंट संबंधी 75 प्रतिशत समस्याएं सुलझ गई हैं। हमें अभी भी कुछ काम करने हैं।”
गलवान घाटी की झड़प का भी किया जिक्र
आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा, “अगर सैनिकों की वापसी का कोई समाधान है और शांति और सौहार्द की वापसी होती है, तो...
