11 जुलाई, 2025: पढ़िए देश-दुनिया की प्रमुख खबरें
राष्ट्रोक्ति वेब डेस्क
US: ईरान के हमले में कतर स्थित अमेरिकी एयरबेस का संचार केंद्र तबाह, सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा
बीते महीने ईरान के हमले में कतर स्थित अमेरिका के एयरबेस पर जियोडेसिक गुंबद को नुकसान पहुंचा। इस जियोडेसिक गुंबद का इस्तेमाल अमेरिकी वायुसेना द्वारा सुरक्षित संचार के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। सैटेलाइट तस्वीरों से यह खुलासा हुआ है। हालांकि अमेरिका या कतर की सरकार ने इसे लेकर कोई बयान नहीं दिया है। अमेरिका ने बीते महीने बंकर बस्टर बमों से ईरान के तीन परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया था। इसके जवाब में ईरान ने कतर स्थित अमेरिकी वायुसेना के ठिकाने पर हमला किया था। हालांकि उसके बाद दोनों देशों में शांति समझौता हो गया था।
SC: कार्टूनिस्ट की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट; RSS और PM पर बनाए थे विवादित कार्टून
आरएसएस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद...




