पेरिस पैरालंपिक में टूट गए सभी रिकॉर्ड, भारत ने 29 मेडल जीतकर रच दिया इतिहास
पेरिस पैरालंपिक में भारत के पैरा एथलीटों ने उम्मीद से भी ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करके 29 पदक जीते। कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अपने ही रिकॉर्ड तोड़े। भारत ने पहली बार सात स्वर्ण भी जीते।
राष्ट्रोक्ति वेब डेस्क : पेरिस पैरालंपिक में भारतीय एथलीटों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कुल 29 पदक जीते हैं। पूजा ओझा रविवार को महिलाओं की कयाक एकल 200 मीटर केएल1 स्प्रिंट कैनोइंग स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने से चूक गईं और इसके साथ ही भारत का पैरालंपिक खेलों में अभियान भी समाप्त हो गया, भारत ने इस बार 7 स्वर्ण, 9 रजत एवं 13 कांस्य पदक जीते। भारत इस बार पदक तालिका में 18वें स्थान पर रहा है। इससे पहले 2020 के टोक्यो पैरालंपिक में भारत ने 19 पदक जीतते हुए पदक तालिका में 24वां स्थान हासिल किया था।
एथलेटिक्स में सबसे ज्यादा, बैडमिंटन में अबतक के सबसे ज्यादा
भारत ने इस बार के अपने इस...
