Monday, August 10राष्‍ट्रोक्ति
Shadow

29 SSeptember : करेंट अफेयर्स

राष्ट्रोक्ति वेब डेस्क : Current Affairs

तीन दिन बाद पृथ्वी को मिलेगा दूसरा चांद, दो महीने तक करेगा पृथ्वी की परिक्रमा

धरती को एक नया चंद्रमा मिलने जा रहा है। वैज्ञानिकों ने इसे 2024 PT5 नाम दिया है। हालांकि, चंद्रमा की तरह हमेशा के लिए पृथ्वी के साथ नहीं रहेगा। यह क्षुद्रग्रह एक मिनी मून होगा, जो लगभग दो महीने तक पृथ्वी की परिक्रमा करेगा और उसके बाद यह अपने मूल गुरुत्वाकर्षण पर वापस लौट जाएगा। अमेरिकन एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी के रिसर्च नोट्स में सबसे पहले इस मिनी मून के बारे में बताया गया था। इसमें कहा गया था कि क्षुद्रग्रह 2024 PT5 29 सितम्बर (रविवार) से 25 नवम्बर के बीच लगभग दो महीने तक पृथ्वी की परिक्रमा करेगा। वहीं, नासा की गणना के अनुसार, अंतरिक्ष में दिलचस्पी रखने वाले 29 सितम्बर को इसे देख सकेंगे।

जानें कौन हैं शिगेरू इशिबा, जो बनने जा रहे जापान के नए प्रधानमंत्री

पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरु इशिबा (67) को जापान की सत्तारूढ़ पार्टी ने अपना नेता चुन लिया। वह प्रधानमंत्री के रूप में अगले सप्ताह कार्यभार संभालेंगे। पार्टी का नेता चुना जाना प्रधानमंत्री पद का टिकट है, क्योंकि इस समय संसद में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के सत्तारूढ़ गठबंधन का बहुमत है। पार्टी के इस चुनाव में दो महिलाओं सहित नौ उम्मीदवार मैदान में थे। इशिबा को पार्टी के सांसदों और जमीनी स्तर के सदस्यों ने मतदान के जरिये चुना।

पर्यटन मंत्रालय ने पर्यटन मित्र और दीदी पहल का शुभारंभ किया

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर, पर्यटन मंत्रालय ने “पर्यटन मित्र” और “पर्यटन दीदी” नामक एक जिम्मेदार पर्यटन पहल की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य पूरे भारत में पर्यटकों के अनुभवों को बेहतर बनाना है। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय समुदायों, विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं को अपने गंतव्यों के राजदूत और कहानीकार के रूप में सेवा करने, आतिथ्य, स्वच्छता और स्थिरता को बढ़ाने के लिए सशक्त बनाना है।

ताशकंद में भारत उज्बेकिस्तान द्विपक्षीय निवेश संधि पर हस्ताक्षर किये गये

भारत और उज़्बेकिस्तान के बीच द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए, 27 सितंबर 2024 को ताशकंद, उज़्बेकिस्तान में दोनों देशों के बीच एक द्विपक्षीय निवेश संधि पर हस्ताक्षर किए गए। यह संधि उज़्बेकिस्तान में भारतीय निवेशकों द्वारा किए गए निवेश और भारत में उज़्बेक निवेशक के हितों की रक्षा और सुरक्षा के लिए एक रूपरेखा प्रदान करती है।

विश्व रेबीज दिवस 2024: जानें इतिहास और महत्व

हर साल 28 सितंबर को लोगों को अवेयर करने के लिए ‘वर्ल्ड रेबीज डे’ (World Rabies Day) मनाया जाता है। ग्लोबल एलायंस फॉर रेबीज कंट्रोल (GARC) द्वारा स्थापित और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा मान्यता प्राप्त, इस दिन का उद्देश्य रेबीज से निपटने के प्रयासों को बढ़ावा देना और रोकथाम के महत्व को उजागर करना है। हर साल रेबीज की वजह से देश में तलकरीबन 20 हजार लोगों की मौत हो जाती है। बता दें, रेबीज कुत्त के काटने से फैलती है। भारत में रेबीज के मामले सबसे ज्यादा सामने आते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, साल 2024 के विश्व रेबीज दिवस की थीम “ब्रेकिंग रेबीज बाउंड्रीज” या ‘रेबीज की सीमाओं को तोड़ना’ है, जो घातक बीमारी के खिलाफ मुकाबले में आने वाली अड़चनों को दूर करने के लिए चल रहे वैश्विक प्रयासों को सामने लाता है।

सूचना की सार्वभौमिक पहुंच के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2024

सूचना की सार्वभौमिक पहुंच के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस हर साल 28 सितंबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य, सूचना तक पहुंच और उसके कार्यान्वयन से संबंधित कानूनों के विस्तार की आवश्यकता के बारे में दुनिया भर में जागरूकता फैलाना है। सूचना तक सार्वभौमिक पहुंच का अर्थ है कि सभी को स्वस्थ और समावेशी ज्ञान समाजों के लिए जानकारी मांगने, प्राप्त करने और प्रदान करने का अधिकार है।नागरिकों की सूचित निर्णय लेने की क्षमता सर्वोपरि है, खासकर लोकतांत्रिक समाजों के संदर्भ में। जागरूक नागरिक अपनी सरकारों को उनके कार्यों और नीतियों के लिए जवाबदेह बनाने के लिए बेहतर तरीके से सुसज्जित हैं, पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देते हैं।