Monday, August 10राष्‍ट्रोक्ति
Shadow

Author: admin

हमारा कार्य उपकार नहीं, साधना है – रमेशभाई ओझा

हमारा कार्य उपकार नहीं, साधना है – रमेशभाई ओझा

विविध, होम
वनवासी कल्याण आश्रम के तीन दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकर्ता सम्मेलन समवेत - 2024 का शुभारंभ समालखा (हरियाणा), जनजाति समाज के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्घाटन 20 सितंबर को हरियाणा के सेवा साधना एवं ग्राम विकास केंद्र, समालखा में गुजरात के प्रसिद्ध भागवत कथाकार पूज्य रमेशभाई ओझा के करकमलों से हुआ। इस अवसर पर रमेश भाई ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपने आशीर्वचन में कहा कि हमारा कार्य उपकार नहीं साधना है। हम सभी को परमात्मा ने जीवन एक साथ जीने के लिए दिया है। जिंदगी को पार्टनरशिप में जीना चाहिए। भागवत में तीन संदेश हैं - मनुष्य को मनुष्य के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए, समग्र सृष्टि और जीव जंतु से कैसा व्यवहार करें और प्रकृति के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए। यह तीनों क्रियाएं मनुष्य के यज्ञ को ऊंचा...
आस्‍था के नाम पर खिलवाड़, तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में जानवरों की चर्बी और मछली के तेल होने की पुष्टि, कानूनी कार्रवाई जरूरी

आस्‍था के नाम पर खिलवाड़, तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में जानवरों की चर्बी और मछली के तेल होने की पुष्टि, कानूनी कार्रवाई जरूरी

देश-दुनिया
रिपोर्ट के अनुसार, पिछली वाईएसआरसीपी सरकार के दौरान प्रतिष्ठित तिरुपति मंदिर के बनाने के लिए इस्तेमाल किए गए घी में पशु वसा, जिसमें गोमांस और मछली का तेल भी शामिल था के अंश पाए गए थे। राष्‍ट्रोक्ति वेब डेस्‍क :  विश्व प्रसिद्ध तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर के प्रसाद में मिलावट की पुष्टि हो गई है। टेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, प्रसाद बनाने वाले घी में जानवरों की चर्बी की हुई पुष्टि हुई है। इसका दावा टीडीपी ने किया है। लड्डू बनाने में घटिया सामग्री और पशु चर्बी के कथित उपयोग को लेकर उठे विवाद के बीच सत्तारूढ़ तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि गुजरात स्थित पशुधन प्रयोगशाला की तरफ से मिलावट की पुष्टि की गई है। टीडीपी ने दावा किया है कि तिरुपति के प्रसिद्ध श्री वेंकटेश्वर मंदिर में प्रसाद के रूप में वितरित किए जाने वाले लड्डू बनाने के लिए गोमांस की चर्बी, मछली के तेल और ताड़ क...
Lebanon: वॉकी-टॉकी और पेजर्स धमाके में 32 की मौत,  3500 से ज्यादा घायल; हिजबुल्लाह बोला- इजराइल से बदला लेंगे

Lebanon: वॉकी-टॉकी और पेजर्स धमाके में 32 की मौत, 3500 से ज्यादा घायल; हिजबुल्लाह बोला- इजराइल से बदला लेंगे

देश-दुनिया
लेबनान में मंगलवार को पेजर्स धमाकों में 12 लोगों की मौत से हिजबुल्ला उबरा भी नहीं था कि बुधवार को वॉकी टॉकी में हुए धमाकों में हिजबुल्ला के 20 सदस्यों की मौत हो गई। राष्‍ट्रोक्ति वेब डेस्‍क : लेबनान में बीते दो दिनों में पेजर्स और वॉकी टॉकी धमाकों में 32 लोगों की मौत हुई है और तीन हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। निशाने पर ईरान समर्थित संगठन हिजबुल्ला के लड़ाके हैं। हिजबुल्ला ने इन धमाकों का आरोप इस्राइल पर लगाया है, लेकिन अभी तक इस्राइल की तरफ से इसे लेकर कोई बयान नहीं दिया गया है। मंगलवार को पेजर्स धमाकों में 12 लोगों की मौत से हिजबुल्ला उबरा भी नहीं था कि बुधवार को वॉकी टॉकी में हुए धमाकों में हिजबुल्ला के 20 सदस्यों की मौत हो गई। मंगलवार की घटना में मारे गए लोगों के जनाजे में बड़ी संख्या में लोग जमा थे, जहां हुए धमाके में कई लोग मारे गए।विज्ञापन मंगलवार को हिजबुल्ला के सदस्यो...
हमारी इजाजत के बिना तोड़फोड़ नहीं होगी : बुलडोजर ‘जस्टिस’ पर SC बनाएगी गाइडलाइन

हमारी इजाजत के बिना तोड़फोड़ नहीं होगी : बुलडोजर ‘जस्टिस’ पर SC बनाएगी गाइडलाइन

देश-दुनिया
राष्‍ट्रोक्ति वेब डेस्‍क : सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने बुलडोजर जस्टिस (Bulldozer Justice) को लेकर बड़ा दखल दिया है! सुप्रीम कोर्ट ने अगले आदेश तक देश भर में तोड़फोड़ पर रोक लगा दी है। हालांकि यह आदेश पब्लिक रोड, गली, वाटर बॉडी, फुटपाथ, रेलवे लाइन आदि पर अवैध कब्जों पर लागू नहीं होगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि देश में बुलडोजर न्याय का महिमामंडन और दिखावे को इजाजत नहीं दी जा सकती है। साथ ही अदालत ने कहा कि हम बुलडोजर को लेकर गाइडलाइन बनाएंगे. इस मामले में अगली सुनवाई एक अक्‍टूबर को होगी।   सुप्रीम कोर्ट में आज उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में बुलडोजर की कार्रवाई के खिलाफ दाखिल जमीयत उलेमा ए हिंद की याचिका पर सुनवाई हुई। जस्टिस बी.आर. गवई और जस्टिस के वी विश्वनाथन की बेंच ने इस मामले में सुनवाई की। कार्यपालिका जज नहीं हो सकती है : जस्टिस गवई  जस्टिस गवई ने कहा कि हमने स्पष्...
कूनो नेशनल पार्क में चीता परियोजना के 2 साल पूरे, और चीते लाए जाएंगे

कूनो नेशनल पार्क में चीता परियोजना के 2 साल पूरे, और चीते लाए जाएंगे

पर्यावरण
राष्‍ट्रोक्ति वेब डेस्‍क : मध्य प्रदेश में श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में चीता परियोजना (Project Cheetah) को शुरू हुए आज (मंगलवार) 2 साल पूरे हो गए। देश की धरती पर विलुप्त हो चुके चीतों को एक बार फिर से बसाने की शुरुआत 17 सितंबर, 2022 की गई थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने जन्मदिन के मौके पर नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को नेशनल पार्क में छोड़ा था। केंद्रीय मंत्री पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज एक वीडियो जारी की है। केंद्रीय मंत्री ने आने वाले दिनों में और चीता लाने की बात कही है। 70 वर्षों के बाद भारत में चीतों को फिर से लाने की एक ऐतिहासिक यात्रा केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो जारी करते हुए कहा कि दो साल पहले हमने लगभग 70 वर्षों के बाद भारत में चीतों को फिर से लाने के लिए एक ऐतिहासिक यात्रा शुरू की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प...
Typhoon Yagi: तूफान प्रभावित देशों के लिए भारत ने शुरू किया ‘ऑपरेशन सद्भाव’

Typhoon Yagi: तूफान प्रभावित देशों के लिए भारत ने शुरू किया ‘ऑपरेशन सद्भाव’

देश-दुनिया
राष्‍ट्रोक्ति वेब डेस्‍क : भारत ने तूफान यागी से प्रभावित देशों को राहत सामग्री पहुंचाने के लिए सहायता करने का फैसला लिया है। इसी क्रम में भारत ने दक्षिण चीन सागर से उत्पन्न होने वाले तूफान “यागी” से प्रभावित म्यांमार, वियतनाम और लाओस देशों के लिए ‘ऑपरेशन सद्भाव’ शुरू किया है। रविवार को भारतीय नौसेना का जहाज सतपुड़ा म्यांमार में आई विनाशकारी बाढ़ के जवाब में मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियान शुरू करने के लिए रवाना हो गया है। विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत सामग्री पहुंचाने के लिए वायु सेना के सी-17 विमानों ने भी रविवार को उड़ान भरी है। भारतीय नौसेना मुख्यालय ने म्यांमार के बाढ़ प्रभावित नागरिकों को तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए राहत सामग्री के साथ पूर्वी बेड़े के जहाज आईएनएस सतपुड़ा को तैनात किया है। भारतीय नौसेना समुद्री पड़ोसियों को मुसीबत के समय सबसे पहले राहत एवं बचाव का...
J-K Election: डोडा में बोले PM मोदी- जम्मू-कश्मीर को 3 खानदानों ने मिलकर बर्बाद किया

J-K Election: डोडा में बोले PM मोदी- जम्मू-कश्मीर को 3 खानदानों ने मिलकर बर्बाद किया

टॉप स्टोरीज, राजनीति
PM Modi in Doda: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के डोडा में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान तीन प्रमुख परिवारों—कांग्रेस, पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि इन तीन परिवारों ने जम्मू-कश्मीर को दशकों तक बर्बाद किया। यह चुनाव इन परिवारों और जम्मू-कश्मीर के युवाओं के बीच है। मोदी ने वादा किया कि वह एक सुरक्षित और समृद्ध कश्मीर का निर्माण करेंगे। जम्मू-कश्मीर में आ रहा बदलाव हमारी सरकार की बीते 10 सालों की कोशिशों का नतीजा है। उन्होंने कहा कि हम और आप मिलकर जम्मू-कश्मीर को देश का एक सुरक्षित और समृद्ध हिस्सा बनाएंगे। उन्होंने कहा कि एक खानदान कांग्रेस का है, एक खानदान नेशनल कॉन्फ्रेंस का है और एक खानदान पीडीपी का है। जम्मू-कश्मीर में इन तीन खानदानों ने मिलकर आप लोगों के साथ जो किया है वो किसी पाप से कम नहीं है। उन्होंने कहा क...
LAC पर चीन के साथ डिसइंगेजमेंट का मुद्दा 75 प्रतिशत  हुआ’हल : विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर

LAC पर चीन के साथ डिसइंगेजमेंट का मुद्दा 75 प्रतिशत हुआ’हल : विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर

देश-दुनिया
India-China Border Issue : चीन और भारत के बीच मौजूदा स्थिति कैसी है और कितने फीसदी समस्याओं का हल हो चुका है? इस सवाल का जवाब गुरुवार (12 सितंबर, 2024) को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिया। विदेश मंत्री ने गुरुवार को जिनेवा सेंटर फॉर सिक्योरिटी पॉलिसी में राजदूत जीन-डेविड लेविटे के साथ अपनी बातचीत के दौरान कहा, “अतीत में हमारे बीच ईजी रिलेशन नहीं रहे। 2020 में जो हुआ वह कई समझौतों का उल्लंघन था, चीन ने बड़ी संख्या में सैनिकों को वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भेज दिया। हमने जवाब में अपने सैनिकों को आगे बढ़ा दिया। चीन के साथ सीमा वार्ता में कुछ प्रगति हुई है। डिसएंगेजमेंट संबंधी 75 प्रतिशत समस्याएं सुलझ गई हैं। हमें अभी भी कुछ काम करने हैं।” गलवान घाटी की झड़प का भी किया जिक्र  आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा, “अगर सैनिकों की वापसी का कोई समाधान है और शांति और सौहार्द की वापसी होती है, तो...
मलेशिया के इस्लामिक चैरिटी होम्‍स में यौन शोषण का गंदा खेल, 402 बच्चों को किया गया रेस्क्यू

मलेशिया के इस्लामिक चैरिटी होम्‍स में यौन शोषण का गंदा खेल, 402 बच्चों को किया गया रेस्क्यू

देश-दुनिया
राष्‍ट्रोक्ति वेब डेस्‍क : हाल के वर्षों में, कई इस्लामिक देशों में बच्चों के यौन शोषण के मामले सामने आए हैं।​ मलेशिया में, हाल ही में 400 से अधिक बच्चों को एक इस्लामिक संगठन द्वारा चलाए जा रहे चैरिटी होम से बचाया गया, जहां उन पर यौन शोषण हो रहा था। वहीं पिछले वर्ष पाकिस्तान में भी एक एनजीओ ने यौन शोषण के 2,227 मामलों की एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी । इस्लामिक देश मलेशिया में इस्लामिक चैरिटी होम्‍स में बच्चों के यौन शोषण किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को मलेशिया के इस्लामिक चैरिटी होम्स में बच्चों के यौन शोषण की शिकायत मिली थी । मलेशियाई पुलिस ने 2 राज्यों में संचालित 20 इस्लामिक चैरिटी होम्स में छापेमारी की, जिसमें 201 लड़कियों समेत 402 बच्चों का रेस्क्यू किया गया । ये सभी चैरिटी होम्स एक बड़े इस्लामिक बिजनेस समूह (जीआईएसबी) द्वारा संचालित किए जा रहे ...