Monday, August 10राष्‍ट्रोक्ति
Shadow

Author: admin

रेल दुर्घटना का षड्यंत्र रचने वालाें के विरुद्ध होगी कठोर कार्रवाई : केंद्रीय रेल मंत्री

रेल दुर्घटना का षड्यंत्र रचने वालाें के विरुद्ध होगी कठोर कार्रवाई : केंद्रीय रेल मंत्री

टॉप स्टोरीज, देश-दुनिया
राष्‍ट्रोक्ति वेब डेस्‍क : केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण एवं इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि रेल पटरियाें पर अवराेधक रख कर दुर्घटना का षड्यंत्र रचने वालाें के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी, यह हमारा संकल्प है। साथ ही इस तरह की दुर्घटना ना हाे, इसके लिए रेलवे प्रशासन पूरी तरह से सतर्कता के साथ काम करेगा। केंद्रीय रेल मंत्री वैष्णव मंगलवार काे जयपुर पहुंचने पर पत्रकाराें से बातचीत कर रहे थे। केंद्रीय रेल मंत्री आज सुबह जयपुर पहुंचे, एयरपोर्ट से मंत्री वैष्णव मुख्यमंत्री हाउस के लिए रवाना हुए। यहां उन्हाेंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की और प्रदेश की रेल परियोजनाओं के बारे में चर्चा की। इसके बाद भाजपा जयपुर ग्रामीण के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। उन्होंने महिला मोर्चा के सदस्याें से भी मुलाकात की। वहां से वे गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर हु...
चाइल्ड पोर्न देखना, स्टोर करना अपराध, SC ने सुनाया बड़ा फैसला; देश में होगी सेक्स एजुकेशन की शुरुआत?

चाइल्ड पोर्न देखना, स्टोर करना अपराध, SC ने सुनाया बड़ा फैसला; देश में होगी सेक्स एजुकेशन की शुरुआत?

टॉप स्टोरीज, देश-दुनिया
राष्‍ट्रोक्ति वेब डेस्‍क : सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को पलटते हुए कहा है कि चाइल्ड पोर्न को डाउनलोड करना और देखना अपराध है। कोर्ट ने केंद्र सरकार को सलाह दी है कि POCSO ऐक्ट में चाइल्ड पोर्नोग्राफ की जगह 'चाइल्ड सेक्शुअली अब्यूजिव एंड एक्सप्लोइटेटिव मटीरियल (CSEAM) ' लिखने को कहा है। मद्रास हाईकोर्ट ने कहा था कि अगर कोई ऐसा कंटेंट डाउनलोड करता और देखता है, तो यह अपराध नहीं, जब तक कि नीयत इसे प्रसारित करने की न हो। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ऐसे कंटेंट का स्टोरेज, इसे डिलीट ना करना और इसकी शिकायत ना करना बताता है कि इसे प्रसारित करने की नीयत से स्टोर किया गया है। हाईकोर्ट ने ये केस खारिज करके अपने फैसले में गंभीर गलती की है। हम उसका फैसला रद्द करते हैं और केस को वापस सेशन कोर्ट भेजते हैं। जस्टिस जेबी पारदीवाला ने कहा- "चाइल्ड पोर्नोग्राफी की जगह 'चाइल्ड सेक्शुअल एक्...
सनातन परंपरा से मेल खाते हैं जनजाति समाज के पर्व-त्‍योहार एवं पूजा-पद्धति

सनातन परंपरा से मेल खाते हैं जनजाति समाज के पर्व-त्‍योहार एवं पूजा-पद्धति

धर्म-संस्‍कृति, होम
राष्ट्रोक्ति वेब डेस्क : अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के समालखा (हरियाणा) में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के तीसरे दिन 22 सितंबर को प्रथम सत्र का शुभारंभ अरुणाचल प्रदेश की स्थानीय भाषा में प्रार्थना से हुआ। जिसका भावार्थ यही था कि सबका कल्याण हो। जनजाति समाज विशाल सनातन समाज का आधार स्तंभ प्रथम सत्र में वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने कहा कि जनजाति समाज विशाल सनातनी समाज का आधार स्तंभ है। हम सभी का जड़-नाल वनों में ही गड़ा हुआ है। प्राचीन वेदों की रचना में वनवासी समाज का भी अहम योगदान रहा है। सभी जनजाति समाज के पर्व-त्यौहार एवं पूजा पद्धति सनातनी परंपरा से मिलते हैं, जिसका भाव एक ही है। अलग करने का षड्यंत्र अंग्रेजों की देन है, जिन्होंने इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पुस्तकों के माध्यम से रचा। जनजाति समाज संग्रही प्रवृत्ति का नहीं होता, वह प्रकृति से उतना ही...
Waqf Board में संशोधन जरूरी : डाॅ. चन्द्र प्रकाश सिंह

Waqf Board में संशोधन जरूरी : डाॅ. चन्द्र प्रकाश सिंह

Uncategorized
राष्ट्रोक्ति वेब डेस्क : सन् 1954 में नेहरू द्वारा विभाजित भारत में पुनः एक नया पाकिस्तान खड़ा करने के लिए वक्फ़ एक्ट लाया गया। मस्जिद और मकबरों के लिए ही नहीं मूल रूप से जो मुसलमान भारत छोड़ कर पाकिस्तान चले गये थे उनकी सम्पत्तियों की रक्षा के लिए यह कानून लाया गया था, जिसका शनैः-शनैः विस्तार कर इसे भारत को मुस्लिम राष्ट्र बनाने का माध्यम बना दिया गया। पाकिस्तान से भागे हुए हिन्दुओं की सम्पत्ति की रक्षा के लिए पाकिस्तान में कौन सा एक्ट बना? वहाँ तो हिन्दुओं की हत्या कर पूरी सम्पत्ति लोगों के द्वारा हड़प ली गई, लेकिन भारत से गए हुए मुसलमानों की सम्पत्ति की रक्षा के लिए गांधी और नेहरू कृत संकल्पित थे। दिसम्बर की ठण्डी रात में गांधी ने पाकिस्तान से भाग कर आए हुए हिन्दुओं को मुसलमानों द्वारा खाली किए गए स्थानों से बाहर कराया था। ठण्ड भरी रात में छोटे-छोटे बच्चों के साथ लोग सड़कों पर आ गये ...
किसी देश की भाषा केवल पारस्परिक संपर्क ही नहीं बल्कि संस्कृति को भी विकसित करती है

किसी देश की भाषा केवल पारस्परिक संपर्क ही नहीं बल्कि संस्कृति को भी विकसित करती है

विविध, शिक्षा- भाषा
आयुष मंत्रालय में मनाया जा रहा है हिंदी पखवाड़ा राष्ट्रोक्ति वेब डेस्क : हिंदी पखवाड़े के तहत आयुष मंत्रालय के कौटिल्य सभागार में राजभाषा समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में आयुष मंत्रालय के अंतर्गत विभिन्न कार्यालयों से प्रतिभाग करने के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों को आमंत्रित किया गया था। इस समारोह में दो सत्रों में प्रतिभागियों को हिंदी भाषा राजभाषा और राजभाषा संसदीय निरीक्षण प्रश्नावली की तैयारी विषय पर सघन जानकारी पर प्रतिभागियों ने रुचिपूर्वक व्यवहारिक काम को समझा। समारोह के आरंभ में आयुष मंत्रालय में उपनिदेशक (राजभाषा) श्रीमती पूर्णिमा बोस ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। इस अवसर पर श्री सुबोध कुमार, निदेशक (भा.प्र.से.) ने राजभाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में राज काज की भाषा ऐसी होने चाहिए जिसके माध्यम से हम सरकार के दृष्टिकोण अथ...
हिंसा से त्रस्त दुनिया में हमें शांति का प्रयास करना चाहिए : राष्ट्रपति

हिंसा से त्रस्त दुनिया में हमें शांति का प्रयास करना चाहिए : राष्ट्रपति

देश-दुनिया, होम
बस्तर के नक्सली हिंसा पीड़ितों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात राष्ट्रोक्ति वेब डेस्क : छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र से नक्सली हिंसा के कई पीड़ितों ने आज शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। राष्ट्रपति ने पीड़ितों से मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा करते हुए स्वयं यह जानकारी दी। राष्ट्रपति ने कहा कि कोई भी उद्देश्य हिंसा के रास्ते पर चलने को उचित नहीं ठहरा सकता, क्योंकि यह समाज के लिए बहुत महंगा साबित होता है। वामपंथी उग्रवादियों को हिंसा का त्याग करना चाहिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि वामपंथी उग्रवादियों को हिंसा का त्याग करना चाहिए, मुख्यधारा में शामिल होना चाहिए और वे जो भी समस्याएं उजागर करना चाहते हैं, उन्हें हल करने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे। यही लोकतंत्र का रास्ता है और यही रास्ता महात्मा गांधी न...
उपेक्षित भिलंगना घाटी के खतलिंग जैसे पावन सिद्धपीठ और दुर्गम स्थल को पांचवें धाम के रूप में मिले मान्यता

उपेक्षित भिलंगना घाटी के खतलिंग जैसे पावन सिद्धपीठ और दुर्गम स्थल को पांचवें धाम के रूप में मिले मान्यता

पर्यावरण, विविध, होम
इंद्रमणि बडोनी को समर्पित 40वाँ ऐतिहासिक खतलिंग हिमालय जागरण महोत्सव सम्पन्न देवभूमि उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले की भिलंगना घाटी में पहाड़ के गांधी हिमालय गौरव इंद्रमणि बडोनी जी द्वारा प्रवर्तित ऐतिहासिक खतलिंग महायात्रा इस वर्ष 14 सितम्बर से 18 सितम्बर 2024 को भगवती जगदंबा और सोमेश्वर देवता की डोलियों के साथ खतलिंग महादेव दर्शन यात्रा समिति के नेतृत्व में संपन्न हुई। राष्‍ट्रोक्ति वेब डेस्‍क : भिलंगना घाटी अध्यात्म के साथ प्राकृतिक सौंदर्य से युक्त है और विराट व्यक्तित्व स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी जी की कर्मभूमि है। खतलिंग जैसे पावन सिद्धपीठ और इस उपेक्षित घाटी के दुर्गम स्थल को पांचवें धाम के रूप में मान्यता भी मिलनी चाहिए और यहां के ठोस विकास के लिए विशेष प्रयास होने चाहिए। यह विचार श्री नवजीवन आश्रम इंटर कॉलेज घुत्तू में 40 वां ऐतिहासिक खतलिंग हिमालय जागरण महोत्सव के अवसर पर मु...
LCA तेजस उड़ाने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बनीं स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह

LCA तेजस उड़ाने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बनीं स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह

युवा, होम
राष्‍ट्रोक्ति वेब डेस्‍क : स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह एलसीए Tejas उड़ाने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बन गई है। मोहना सिंह की उपलब्धि ने वायु सेना में महिलाओं के लिए नए द्वार खोल दिए हैं। मोहना सिंह भारतीय वायु सेना की एक प्रमुख महिला फाइटर पायलट हैं. मोहना आठ साल पहले फाइटर स्ट्रीम में शामिल हुईं थीं। अवनी चतुर्वेदी और भावना कांत के साथ फाइटर स्ट्रीम में आई थीं । मोहना सिंह जून 2016 में भारतीय वायुसेना (IAF) में शामिल होने वाली पहली तीन महिला लड़ाकू पायलटों में से एक थीं। तीनों पायलट प्रारंभ में वायु सेना के विभिन्न लड़ाकू विमानों पर उड़ान भरते थे। अब Su-30MKi और LCA तेजस के रेगुलर फ्लीट में शामिल हैं। भारतीय वायुसेना दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर एयरफोर्स है. इसमें फिलहाल 20 महिला फाइटर पायलट्स हैं। साल 2016 में महिलाओं के लिए वायुसेना ने अपना फाइटर स्ट्रीम खोला था। पिछले साल 2 दिसं...
प्रो. हरेन्द्र असवाल की दो पुस्तकें ‘खेड़ाखाल’ और ‘हाशिए के लोग’ का लोकापर्ण

प्रो. हरेन्द्र असवाल की दो पुस्तकें ‘खेड़ाखाल’ और ‘हाशिए के लोग’ का लोकापर्ण

विविध, होम
राष्‍ट्रोक्ति वेब डेस्‍क : आज प्रोफेसर हरेन्द्र सिंह असवाल की दो पुस्तकों, “खेडा़खाल“ और “हाशिए के लोग“ का लोकार्पण ज़ाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज के सभागार में किया गया। पुस्तक लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि प्रोफ़ेसर बलराम पाणी अधिष्ठाता महाविद्यालय दिल्ली विश्वविद्यालय और प्रोफ़ेसर अनिल राय अधिष्ठाता अन्तर्राष्ट्रीय संबंध, समाज विज्ञान एवं मानविकी, हिन्दी विभाग दिल्ली विश्वविद्यालय एवं कॉलेज के प्राचार्य प्रोफ़ेसर नरेन्द्र सिंह के द्वारा किया गया। ”खेड़ाखाल” हरेन्द्र सिंह असवाल का एक कविता संग्रह हैं और “हाशिए के लोग” में, हिन्दू समाज के उन कलाकारों का स्मरण किया गया जिन्होंने हिन्दू संस्कृति को हज़ारों वर्षों तक अनपढ़ होते हुए भी निरन्तर ज़िन्दा रखा लेकिन बदले में वर्ण व्यवस्था ने उन्हें हमेशा हाशिए पर रखा। खेड़ाखाल कविता संग्रह में छोटी बड़ी 83 कविताएं हैं। ये कविताएं जहां वर्तमान समाज का दर्पण ह...
‘चार हफ्ते में बताएं क्या बदलाव हुए ?’, कोचिंग सेंटर हादसा मामले में दिल्ली-UP समेत तीन राज्यों को सुप्रीम कोर्ट का आदेश

‘चार हफ्ते में बताएं क्या बदलाव हुए ?’, कोचिंग सेंटर हादसा मामले में दिल्ली-UP समेत तीन राज्यों को सुप्रीम कोर्ट का आदेश

शिक्षा- भाषा
राष्‍ट्रोक्ति वेब डेस्‍क : दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर कोचिंग सेंटर हादसा मामले में सुनवाई के दौरान शुक्रवार (20 सितंबर) को केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि कोचिंग संस्थानों की व्यवस्था को लेकर एक कमेटी गठित की गई है, जो जल्द ही रिपोर्ट देगी। कोर्ट ने हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकार से भी पूछा है कि उन्होंने इस मामले पर क्या कदम उठाए हैं। सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर चार हफ्ते के बाद सुनवाई करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने 5 अगस्त को इस मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए केंद्र, दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम को नोटिस जारी किया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि दिल्ली में कोचिंग सेंटर डेथ चैंबर बन गए हैं। ये लोगों की जिंदगी से खेल रहे हैं। हम इन कोचिंग सेंटर को बंद कर सकते हैं और तब तक ऑनलाइन मोड के जरिये इनके संचालन की इजाजत देंगे जब तक ये फायर और दूसरे सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं करते। 'प्रश...