Monday, August 10राष्‍ट्रोक्ति
Shadow

Tag: करेंट अफेयर्स 2024

Current Affairs 2024: 23 अक्‍टूबर अपडेट्स

Current Affairs 2024: 23 अक्‍टूबर अपडेट्स

विविध, होम
राष्‍ट्रोक्ति वेब डेस्‍क : 24 अक्टूबर 2024 को ओडिशा और पश्चिम बंगाल से टकराएगा चक्रवात ‘दाना’ भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चक्रवात ‘दाना’ के कारण बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव वाले क्षेत्र को लेकर चेतावनी जारी की है। IMD के अनुसार 23 अक्टूबर तक इसके एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की पूरी संभावना है। यह तूफान 24 अक्टूबर को ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर दस्तक दे सकता है । संभावना यह भी है कि चक्रवात ‘दाना’ इन राज्यों में कम से कम तीन-चार दिनों तक भारी बारिश लेकर आएगा। वहीं तटीय क्षेत्रों के मछुआरों को इस सप्ताह समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है क्योंकि तूफान की स्थिति गंभीर हो सकती है। चक्रवात की गंभीर स्थिति को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से ओडिशा राज्य सरकार ने 23 से 25 अक्टूबर तक राज्‍य के 14 जिलों में स्कूल और कॉलेज को बंद करने का शासनादेश जारी कर दिया है, जिसके अन्‍तर्...