04 July 2025-News Capsule: देश-दुनिया की खबरों से रखे आपको अपडेट
राष्ट्रोक्ति वेब डेस्क :
यूएनएससी की अध्यक्षता पाकिस्तान को, रोटेशन के तहत मिली जिम्मेदारीपाकिस्तान जुलाई माह के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) का अध्यक्ष बन गया है। यह पद उसे किसी चुनाव के जरिए नहीं, बल्कि नियमित रोटेशन प्रणाली के तहत मिला है। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि असीम इफ्तिखार अहमद पूरे महीने परिषद की अध्यक्षता करेंगे। पाकिस्तान जनवरी 2025 में UNSC का अस्थायी सदस्य बना था।
खो-खो महासंघ में नई नेतृत्व टीम का गठन, खेल को मिलेगा नया आयामभारतीय खो-खो महासंघ ने खेल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए एक नई नेतृत्व टीम की घोषणा की है। इसमें विभिन्न राज्यों से अनुभवी सदस्य शामिल हैं। आठ उपाध्यक्षों की यह टीम खेल की पहुंच और निष्पक्ष विकास सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
तालिबान सरकार को मान्यता देने वाला पहला देश...









