किसी देश की भाषा केवल पारस्परिक संपर्क ही नहीं बल्कि संस्कृति को भी विकसित करती है
आयुष मंत्रालय में मनाया जा रहा है हिंदी पखवाड़ा
राष्ट्रोक्ति वेब डेस्क : हिंदी पखवाड़े के तहत आयुष मंत्रालय के कौटिल्य सभागार में राजभाषा समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में आयुष मंत्रालय के अंतर्गत विभिन्न कार्यालयों से प्रतिभाग करने के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों को आमंत्रित किया गया था।
इस समारोह में दो सत्रों में प्रतिभागियों को हिंदी भाषा राजभाषा और राजभाषा संसदीय निरीक्षण प्रश्नावली की तैयारी विषय पर सघन जानकारी पर प्रतिभागियों ने रुचिपूर्वक व्यवहारिक काम को समझा।
समारोह के आरंभ में आयुष मंत्रालय में उपनिदेशक (राजभाषा) श्रीमती पूर्णिमा बोस ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर श्री सुबोध कुमार, निदेशक (भा.प्र.से.) ने राजभाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में राज काज की भाषा ऐसी होने चाहिए जिसके माध्यम से हम सरकार के दृष्टिकोण अथ...






