Monday, August 10राष्‍ट्रोक्ति
Shadow

Author: admin

Current Affairs 2024: 23 अक्‍टूबर अपडेट्स

Current Affairs 2024: 23 अक्‍टूबर अपडेट्स

विविध, होम
राष्‍ट्रोक्ति वेब डेस्‍क : 24 अक्टूबर 2024 को ओडिशा और पश्चिम बंगाल से टकराएगा चक्रवात ‘दाना’ भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चक्रवात ‘दाना’ के कारण बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव वाले क्षेत्र को लेकर चेतावनी जारी की है। IMD के अनुसार 23 अक्टूबर तक इसके एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की पूरी संभावना है। यह तूफान 24 अक्टूबर को ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर दस्तक दे सकता है । संभावना यह भी है कि चक्रवात ‘दाना’ इन राज्यों में कम से कम तीन-चार दिनों तक भारी बारिश लेकर आएगा। वहीं तटीय क्षेत्रों के मछुआरों को इस सप्ताह समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है क्योंकि तूफान की स्थिति गंभीर हो सकती है। चक्रवात की गंभीर स्थिति को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से ओडिशा राज्य सरकार ने 23 से 25 अक्टूबर तक राज्‍य के 14 जिलों में स्कूल और कॉलेज को बंद करने का शासनादेश जारी कर दिया है, जिसके अन्‍तर्...
उत्तराखंड मदरसा बोर्ड को किया जाए भंग, NCPCR ने सभी राज्यों के CS को लिखा पत्र

उत्तराखंड मदरसा बोर्ड को किया जाए भंग, NCPCR ने सभी राज्यों के CS को लिखा पत्र

शिक्षा- भाषा, होम
मदसरों में पढ़ रहे बच्चों को दूसरे स्कूलों में दिलाया जाए दाखिला   राष्‍ट्रोक्ति वेब डेस्‍क :  उत्तराखंड मदरसा बोर्ड को भंग करने की सिफारिश करते हुए राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखा है। आयोग ने बच्चों को औपचारिक शिक्षा प्रणाली से जोड़ने के लिए मदरसा बोर्ड को बंद किये जाने का आग्रह किया है। मदरसों में पढ़ रहे बच्चों को दूसरे स्कूलों में दाखिला कराने की भी सिफारिश की है। NCPCR ने बच्चों के मौलिक अधिकारों और अल्पसंख्यक समुदायों के अधिकारों के बीच उत्पन्न विरोधाभास पर गहन चिंता व्यक्त की है। बच्चों को केवल धार्मिक संस्थानों में भेजने से उन्हें राइट टू एजुकेशन (RTE) अधिनियम 2009 के तहत मिलने वाले अधिकारों से वंचित हो रहे हैं। संविधान के अनुच्छेद 29 और 30 अल्पसंख्यक समुदायों के अधिकारों की सुरक्षा करते हैं, लेकिन इसका यह मतलब न...
राष्ट्रोदय के अप्रतिम महायोद्धा राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख

राष्ट्रोदय के अप्रतिम महायोद्धा राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख

विविध, होम
-सूर्य प्रकाश सेमवाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के व्रती स्वयंसेवक, सुविख्यात समाजसेवी और राष्ट्रऋषि की संज्ञा से सम्मानित नानाजी देशमुख  (मूलनाम-चंडिकादास अमृतराव देशमुख) का जन्म महाराष्ट्र के एक मध्यमवर्गीय ब्राह्मण परिवार में हिंगोली जिले के कडोली कस्बे में शरद पूर्णिमा के दिन 11 अक्टूबर सन 1916 को हुआ था I महात्मा गांधी, बाल गंगाधर तिलक, विनोबा भावे और जयप्रकाश नारायण से विशेष प्रभावित नानाजी को संघ शाखा से आद्य सरसंघचालक डॉ.केशव बलिराम हेडगेवार ने जोड़ा तो उनकी प्रतिभा,कार्यक्षमता और सांगठनिक कौशल को देखकर संघ कार्य विस्तार की जिम्मेदारी दी द्वितीय सरसंघचालक पूज्य श्रीगुरूजी ने I आठवीं कक्षा में ही नानाजी बाल स्वयंसेवक के रूप में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ से जुड़ गए थे I उनका बचपन घोर अभावों में बीता। यहां तक कि उनकी स्कूली शिक्षा भी ठीक से पूरी नहीं हो पाती थी। उन्होंने जीवन के प्रारंभ...
5 October (501वीं जयंती) : गोंडवाना की शाही रानी ‘रानी दुर्गावती’

5 October (501वीं जयंती) : गोंडवाना की शाही रानी ‘रानी दुर्गावती’

इतिहास के पन्‍नों से, होम
राष्‍ट्रोक्ति वेब डेस्‍क 24 जून, 1564 को अकबर की मुगल सेना के सेनापति आसफ खान के सैनिकों ने उनके हाथ और गर्दन पर लगातार तीरों से वार किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। गोंडवाना की सेना, जो अपनी शाही रानी को मुगल सेना के साथ सभी बाधाओं के बावजूद बहादुरी से लड़ते हुए देख रही थी, अचानक हार का एहसास कर रही थी और अपनी प्यारी माँ को लहूलुहान देखकर लड़ने का जोश बिखर गया।अंत देखकर, रानी दुर्गावती ने अपने विश्वस्त मंत्री (प्रधान) से उन्हें मार डालने के लिए कहा। रानी की यह मांग डरावनी थी और यह सुनकर उनके सैनिक चौंक गए। उन्हें पता था कि अगर मुगलों ने उन्हें जिंदा पकड़ लिया, तो उनका पूरा जीवन बर्बाद हो जाएगा और वे मुगल साम्राज्य की गुलाम बन जाएंगी। अपने सैनिकों की झिझक देखकर, जो स्पष्ट था, उन्होंने अपना कटार चाकू (खंजर) निकाला और खुद को उससे घायल कर लिया। 40 साल की होने से 3 महीने पहले, रानी...
महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने के लिए सख्त कानून की जरूरत : वी. शांताकुमारी

महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने के लिए सख्त कानून की जरूरत : वी. शांताकुमारी

देश-दुनिया, होम
4 अक्तूबर 2024 को राष्ट्र सेविका समिति, नागपुर विभाग ने धूमधाम से मनाया विजयादशमी उत्सव असाधारण शक्तिसंपन्न महिलाओं को अपनी आंतरिक शक्ति का अनुभव करना चाहिए "असाधारण शक्ति से संपन्न महिलाओं को अपने भीतर की शक्ति का अनुभव करना चाहिए और नए भारत के उत्थान के लिए आगे आना चाहिए," यह प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना पद्मविभूषण सोनल मानसिंह ने कहा। वे आज राष्ट्र सेविका समिति, नागपुर विभाग के विजयादशमी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रही थीं। इस अवसर पर, राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका वी. शांताकुमारी ने हमारे देश को अस्थिर करने और युवाओं को गुमराह करने की ताकतों से सावधान रहने और अंधानुकरण से दूर रहने की अपील की। महिलाओं के प्रति दुर्व्यवहार और अमानवीय अपराधों की घटनाएँ बढ़ रही हैं उसके लिए व्यक्तिगत और सामाजिक स्तर पर काम करना होगा। कड़े कानून और त्वरित निर्णय की प्रक्रिया ...
नित्य शाखा से ही समाज के लिए योग्य व्यक्ति निर्मित होंगे– डॉ. मोहन भागवत

नित्य शाखा से ही समाज के लिए योग्य व्यक्ति निर्मित होंगे– डॉ. मोहन भागवत

विविध, होम
राष्ट्रोक्ति वेब डेस्क सरसंघचालक जी ने प्यारेराम प्राचीन मंदिर के किए दर्शन, स्वयंसेवकों के साथ आंवला, बिल्वपत्र, पीपल आदि के 51 पौधों का किया रोपण बारां : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परम पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी अपने चार दिवसीय बारां प्रवास के दूसरे दिन प्रातः बारां शहर के मांगरोल रोड स्थित प्राचीन प्यारेराम जी मंदिर के देवदर्शन के लिए पहुंथा। वहां मंदिर दर्शन के पश्चात इस ऐतिहासिक मंदिर के इतिहास के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। प्यारेराम जी मंदिर का इतिहास तीन शताब्दी पुराना है, जहां महंत श्री प्यारेराम जी ने अनंत भगवान की प्रतिमा स्थापित कर तीन परकोटे वाले विशाल मंदिर का निर्माण करवाया था। देवदर्शन के पश्चात् परिसर में नित्य लगने वाली शिव मंदिर तरुण व्यवसायी शाखा में स्वयंसेवकों के साथ एक घंटे के निश्चित कार्यक्रमों में भाग लिया। जिज्ञासा समाधान में श...
मराठी, बंगाली समेत 5 भाषाओं को मिला शास्त्रीय भाषा का दर्जा

मराठी, बंगाली समेत 5 भाषाओं को मिला शास्त्रीय भाषा का दर्जा

शिक्षा- भाषा, होम
राष्ट्रोक्ति वेब डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में पांच भाषाओं को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। मराठी, बंगाली, पाली, प्राकृत और असमिया भाषाओं को शास्त्रीय भाषा दिया गया l सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट ब्रीफिंग में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और एनडीए सरकार का यह एक ऐतिहासिक निर्णय है। उन्होंने कहा कि हमारी विरासत पर गर्व करने, हमारी संस्कृति को आगे बढ़ाने और सभी भारतीय भाषाओं एवं हमारी समृद्ध विरासत पर गर्व करने के दर्शन के साथ पूरी तरह मेल खाता है। उन्होंने कहा कि हमारी विरासत पर गर्व करने, हमारी संस्कृति को आगे बढ़ाने और सभी भारतीय भाषाओं एवं हमारी समृद्ध विरासत पर गर्व करने के दर्शन के साथ पूरी तरह मेल खाता है। बता दें कि शास्त्रीय भाषाएं के म...
करेंट अफेयर्स 2024: आज (3 अक्‍टूबर) की अपडेट्स

करेंट अफेयर्स 2024: आज (3 अक्‍टूबर) की अपडेट्स

विविध, होम
राष्ट्रोक्ति वेब डेस्क नीति आयोग द्वारा तेलंगाना में महिला उद्यमिता मंच का शुभारंभ एक महत्वपूर्ण पहल के तहत, NITI आयोग ने तेलंगाना सरकार के सहयोग से महिला उद्यमियों के लिए पहले राज्य चैप्टर का उद्घाटन किया है, जिसमें WE Hub नोडल संगठन के रूप में कार्य करेगा। महिला उद्यमिता प्लेटफार्म (WEP) तेलंगाना चैप्टर को क्षेत्र की महिला उद्यमियों को कई लक्षित पहलों के माध्यम से समर्थन देने के लिए डिजाइन किया गया है:डिजिटल स्किलिंग : महिला उद्यमियों के लिए डिजिटल साक्षरता और तकनीकी कौशल को बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण और संसाधन प्रदान करना।वित्तीय सेवाओं तक पहुंच: सरकार समर्थित ऋण और अनुदानों सहित वित्तीय सेवाओं तक आसान पहुंच प्रदान करना।मेंटरशिप और नेटवर्किंग: उद्योग के नेताओं, संभावित निवेशकों और अन्य उद्यमियों के साथ संबंध स्थापित करने में सहायता करना।बाजार संबंध: महिला नेतृत्व वाले व्यवसायों को बाजारो...
खो-खो वर्ल्ड कप का पहली बार भारत में आयोजन, 24 देश लेंगे हिस्सा

खो-खो वर्ल्ड कप का पहली बार भारत में आयोजन, 24 देश लेंगे हिस्सा

खेल जगत, होम
राष्ट्रोक्ति वेब डेस्क : भारतीय खो-खो महासंघ (केकेएफआई) अंतरराष्ट्रीय खो-खो फेडरेशन के सहयोग से 2025 में भारत में पहले खो-खो विश्व कप का आयोजन करेगा।इस ऐतिहासिक आयोजन में 6 महाद्वीपों के 24 देश भाग लेंगे। इसमें 16 पुरुष और 16 महिला टीमें भाग लेंगी। भारत से निकल कर  54 देशों के साथ वैश्विक उपस्थिति  वैसे तो खो-खो की जड़ें भारत में हैं और यह विश्व कप इस खेल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रतिस्पर्धी भावना को उजागर करेगा। आज यह खेल जो मिट्टी से शुरू हुआ और मैट पर आ गया है। अब दुनिया भर में यह खेल 54 देशों के साथ वैश्विक उपस्थिति बना चुका है। विश्व कप से पहले खेल को बढ़ावा देने के लिए भारतीय खो-खो महासंघ 10 शहरों के 200 एलीट स्कूलों में खेल को ले जाने की योजना बना रहा है। महासंघ स्कूली छात्रों के लिए सदस्यता अभियान भी चलाएगा, जिसका उद्देश्य विश्व कप से पहले कम से कम 50 लाख खिल...
2 अक्‍टूबर (जयंती विशेष): लाल बहादुर शास्त्री भारतीय संस्कृति की श्रेष्ठ पहचान हैं

2 अक्‍टूबर (जयंती विशेष): लाल बहादुर शास्त्री भारतीय संस्कृति की श्रेष्ठ पहचान हैं

विविध, होम
राष्ट्रोक्ति वेब डेस्क लाल बहादुर शास्त्री के बेटे अनिल शास्त्री याद करते हैं – “1965 की लड़ाई के दौरान अमरीकी राष्ट्रपति लिंडन जॉन्सन ने शास्त्री को धमकी दी थी कि अगर आपने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ लड़ाई बंद नहीं की तो हम आपको पीएल 480 के तहत जो गेहूँ भेजते हैं, उसे बंद कर देंगे।” उस समय भारत गेहूँ के उत्पादन में आत्मनिर्भर नहीं था. शास्त्री जी को ये बात बहुत चुभी क्योंकि वो स्वाभिमानी व्यक्ति थे. उन्होंने देशवासियों से अपील की कि हम सप्ताह में उपवास रख एक वक्त भोजन नहीं करेंगे। तो उसकी वजह से अमरीका से आने वाले गेहूँ की आपूर्ति हो जाएगी।अनिल शास्त्री कहते हैं कि, “लेकिन इस अपील से पहले उन्होंने मेरी माँ ललिता शास्त्री से कहा कि क्या आप ऐसा कर सकती हैं कि आज शाम हमारे यहाँ खाना न बने. मैं कल देशवासियों से एक वक्त का खाना न खाने की अपील करने जा रहा हूँ।” “मैं देखना चाहता हूँ कि मेरे बच्चे भ...